SSC MTS 2024:

SSC MTS 2024 : कर्मचारी चयन आयोग की और से मल्टी टास्किंग ( नॉन- टेक्निकल ) स्टाफ और हवालदार ( सेंट्रल ब्यूरो ऑफ़ इनडायरेक्ट टैक्सेस एंड कस्टम्स एवं सेंट्रल ब्यूरो ऑफ़ नारकोटिक्स ) के लिए भर्ती सूचना जारी करेगी जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन 27 जून से शुरू होंगे। SSC MTS के लिए 31 जुलाई 2024 तक  ऑनलाइन आवेदन जमा करने की तिथि है। 

SSC क्या होता है, SSC MTS 2024 में कौन- कौन से पोस्ट होती है  :

SSC का मतलब है ‘कर्मचारी चयन आयोग’। यह एक सरकारी संगठन है जो विभिन्न सरकारी विभागों में ग्रुप-सी और ग्रुप-डी पदों के लिए कर्मचारीयों की भर्ती करता है।एसएससी एमटीएस का पूरा नाम होता है “स्टाफ सिलेक्शन कमीशन मल्टी-टास्किंग स्टाफ.” एसएससी एमटीएस एक सरकारी नौकरी है जिसमें भारत में विभिन्न केंद्रीय सरकारी कार्यालयों, विभागों और मंत्रालयों में गैर-तकनीकी पदों और हवालदार के पदों को  सेंट्रल ब्यूरो ऑफ़ इनडायरेक्ट टैक्सेस एंड कस्टम्स एवं सेंट्रल ब्यूरो ऑफ़ नारकोटिक्स के लिए चयनित किया जाता है। यह परीक्षा प्रति वर्ष आयोजित की जाती है और उम्मीदवारों को विभिन्न राज्यों और संघ शासित प्रदेशों में मौका प्रदान किया जाता है। यह भर्ती परीक्षा SSC द्वारा ली जाती है। 

SSC MTS 2024

SSC MTS 2024 में क्या काम करना पड़ता है :

एसएससी एमटीएस (Staff Selection Commission Multi-Tasking Staff) में काम करने वाले लोगों को विभिन्न गैर-तकनीकी कार्यों के लिए चयनित किया जाता है। इन कार्यों में सामान्यतः निम्नलिखित काम शामिल हो सकते हैं:

1. फाइलों और दस्तावेजों की सॉर्टिंग और फाइलिंग।
2. कार्यालय की सफाई और रखरखाव।
3. कार्यालय आपूर्ति का प्रबंधन और वितरण।
4. कूरियर और पोस्ट ऑफिस से संबंधित काम।
5. कार्यालय के दिन-प्रतिदिन के मूल कार्य और सहायता।

ये पद आमतौर पर प्रवेश स्तर के होते हैं और उम्मीदवारों को विभिन्न विभागों और कार्यालयों में मल्टीटास्किंग क्षमताओं का प्रदर्शन करना पड़ता है।

SSC mts 2024

 

SSC MTS 2024 (Staff Selection Commission Multi-Tasking Staff) नौकरी के लिए क्या  “पात्रता मापदंड” चाहिए।

1. राष्ट्रीयता: उम्मीदवार को भारतीय नागरिक होना चाहिए।

2. आयु सीमा: उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम आयु 25 वर्ष तक होनी चाहिए। आयु छूट SC/ST,       OBC, PwD और अन्य श्रेणियों के लिए विभिन्न होती है, जो सरकारी नियमों के अनुसार लागू होती है।

3. शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार को कम से कम 10वीं पास होना चाहिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से।

 

 SSC MTS 2024 कौन कौन से विषय पढ़ने पड़ते है परीक्षा में सफलता पाने के लिए

SSC MTS का पेपर 1 ऑनलाइन होता है और इसमें चार खंड होते हैं: रीजनिंग, संख्यात्मक योग्यता, अंग्रेजी भाषा और सामान्य जागरूकता। इसके अलावा, शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी) या शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) भी आवश्यक होती है, जो विशेष रूप से हवलदार की भूमिका के लिए लागू होती है।

 

आधिकारिक वेबसाइट                   :             https://ssc.gov.in/

SSC MTS नोटिफिकेशन             :            SSC MTS

यह भी देखे

SSC CGL 2024 Notification Out 

5 thoughts on “SSC MTS 2024:”

Leave a Comment